मोहम्मडन मोहन बागान क्लब जीते
जयपुर | मोहम्मडनक्लब और मोहन बागान क्लब ने जयपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सी डिवीजन लीग में अपने मुकाबले जीते। मंगलवार को खेले गए पहले मैच में मोहम्मडन क्लब ने साहिल क्लब को 15 रन से हराया। मोहम्मडन ने 5/137 रन बनाने के बाद साहिल क्लब को 9/122 रन ही बनाने दिए। दूसरे मैच में मोहन बागान क्लब ने शाइनिंग क्लब को 52 रन से मात दी। दीपक वशिष्ठ के अर्धशतक (73) की बदौलत मोहन बागान ने 5/159 रन बनाए। जवाब में शाइनिंग की टीम 8/107 रन ही बना सकी।