आईपीएल की मेजबानी नहीं मिली जयपुर को
राजस्थानक्रिकेट संघ (आरसीए) में लंबे समय से चल रहे विवाद का बुरा असर एक बार फिर आईपीएल मैचों की मेजबानी पर पड़ा है। पिछले साल की तरह इस बार भी यहां आईपीएल का एक भी मैच नहीं होगा। राजस्थान रॉयल्स टीम के सभी घरेलू मैच अहमदाबाद में ही खेले जाएंगे। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मंगलवार को मुंबई में हुई मीटिंग में यह निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि आरसीए में सत्ता को लेकर विवाद चल रहा है और अब मामला कोर्ट में है। सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला सुनाया जाना बाकी है। फिलहाल आरसीए का संचालन खेल परिषद अध्यक्ष की देखरेख में हो रहा है। ऐसे में बीसीसीआई आईपीएल मैचों को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। पिछले साल भी जयपुर को मेजबानी गंवानी पड़ी थी।
राॅयल्सने अहमदाबाद में शुरू की तैयारी : राजस्थानरॉयल्स टीम पर अभी अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है, इसके बावजूद प्रबंधन अपने स्तर पर आगामी सत्र की तैयारी में जुट गया है। रॉयल्स के पदाधिकारी अहमदाबाद पहुंच गए हैं और उन्होंने वहां पर तैयारियां भी शुरू कर दी है।
बदलसकता है रॉयल्स का कप्तान
राजस्थानरॉयल्स टीम को नए सत्र में नया कप्तान मिल सकता है। स्टीवन स्मिथ को नया कप्तान बनाया जा सकता है। शेन वाटसन की कप्तानी में टीम ने पिछले सत्र में प्रभावी प्रदर्शन नहीं किया था। लीग के खिलाड़ियों की बोली 16 फरवरी को लगाए जाएगी।