जयपुर में होगा विदर्भ-तमिलनाडु मैच
गुलाबीनगरी के एसएमएस स्टेडियम पर होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल की टीमें तय हो गई है। यह मैच विदर्भ तमिलनाडु के बीच 16 से 20 फरवरी तक खेला जाएगा। 40 बार की चैंपियन टीम मुंबई का मुकाबला दिल्ली से होगा। वहीं कर्नाटक असम के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की होड़ रहेगी। अंतिम क्वार्टर फाइनल आंध्रप्रदेश महाराष्ट्र के बीच लाहिली (रोहतक) में खेला जाएगा। इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण भी होगा।
राजस्थान टीम नॉकआउट की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी थी। बीसीसीआई ने नॉकआउट मैच तटस्थ स्थानों पर कराने का निर्णय लिया है। इसी के मद्देनजर जयपुर को क्वार्टर फाइनल की मेजबानी मिली है। चीफ क्यूरेटर तापोष चटर्जी ने इस मुकाबले के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। दोनों टीम 14 फरवरी तक यहां जाएंगी।
मुरलीविजय, कार्तिक बालाजी आएंगे जयपुर
तमिलनाडुकी टीम में मुरली विजय, दिनेश कार्तिक लक्ष्मीपति बालाजी जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं, जो जयपुर आएंगे। अभिनव मुकुंद टीम की कमान संभाल रहे हैं। उधर विदर्भ की टीम की कमान एस. बद्रीनाथ संभालेंगे। इस टीम में शलभ श्रीवास्तव फैज फजल जैसे स्टार शामिल हैं।
विशाखापट्टनम में 15 से 20 फरवरी तक होने वाले इंटर जोनल अंडर-19 एकदिवसीय मैचों के लिए राजस्थान के तीन खिलाड़ियों को सेंट्रल जोन की टीम में जगह मिली है। राजस्थान के आदित्य गढ़वाल, नाथू सिंह और शुभम शर्मा का टीम में चयन किया गया है। आदित्य को सेंट्रल जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है। राजस्थान के शरद जोशी इस टीम के कोच होंगे। वहीं कोलकाता में 18 फरवरी से होने वाले सीनियर महिला इंटर जोनल टूर्नामेंट के लिए राजस्थान की बबीता मीणा को सेंट्रल जोन टीम में जगह मिली है।