पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘दावत ए इश्क’ का खट्टा मीठा जायका

‘दावत-ए-इश्क’ का खट्टा-मीठा जायका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवाररात को 10 बजे जयपुराइट्स को इंतजार था एक खास दावत का। दावत में कुछ देरी जरूर हुई, लेकिन जिस अंदाज से उसे परोसा गया, उसका मजा दोगुना हो गया। मौका था अपकमिंग मूवी ‘दावत-ए-इश्क\\\' के खास प्रमोशन का, जिसमें म्यूजिक और अंताक्षरी जैसे एपिटाइजर भी शामिल थे। टोंक रोड स्थित एक रिसोर्ट में हुए कार्यक्रम में केवल लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर ने डांस और मस्ती की, बल्कि स्टार सिंगर सुनिधि चौहान और जावेद अली ने टाइटल सॉन्ग गाकर फिल्म देखने का न्यौता दिया।

आदित्य ने कहा, मैं तारु की भूमिका में हूं जो बेहद लजीज खाना बनाने वाला शेफ है। उसे सच्चे प्यार की तलाश है और ये तलाश गुल्लू पर जाकर खत्म होती है। वैसे मैं रियल लाइफ में मैगी और ऑमलेट बहुत अच्छा बनाता हूं।

Film promotion