- Hindi News
- महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर होगा इंटरेक्टिव सेशन
महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर होगा इंटरेक्टिव सेशन
सिटी रिपोर्टर. महिलासुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात समस्याओं को लेकर जयपुर पुलिस के साथ फेस टू फेस इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया जाएगा। यह सेशन सोमवार को फिक्की फ्लो जयपुर विंग और एचओपी की ओर से आयोजित होगा। कार्यक्रम होटल होलीडे इन में होगा। इसमें पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह, जयपुर पुलिस कमिश्नर जंगा श्रीनिवास राव, उप पुलिस महानिरीक्षक आनंद वर्धन शुक्ला और यातायात पुलिस की उपायुक्त लवली कटारिया महिलाओं से रूबरू होंगी।