पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर जयपुरके कला फलक पर कई दशाब्दियों तक पारंपरिक

सिटी रिपोर्टर जयपुरके कला फलक पर कई दशाब्दियों तक पारंपरिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुरके कला फलक पर कई दशाब्दियों तक पारंपरिक लोकनाट्य तमाशा की डोर थामने वाले गोपी कृष्ण भट्ट उर्फ गोपीजी की याद में शनिवार को तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत हुई। परंपरा नाट्य समिति की ओर से रवींद्र मंच के स्टूडियो थिएटर में आयोजित समारोह की शुरुआत भजनों और तमाशा की पारंपरिक गणेश वंदना से की गई। इस मौके पर तमाशा कलाकार दिलीप भट्ट और भजन गायक राधाबल्लभ सरस बृजवासी ने अनेक भक्ति रचनाओं से गोपीजी को स्वरांजलि दी। समारोह का उद्घाटन तमाशा परिवार के वरिष्ठ सदस्य गोविंद नारायण भट्ट ने समारोह का उद्घाटन किया।





आजहोगा कथक : समारोहके तहत रविवार शाम 7 बजे अनिता प्रधान, नीति भट्ट और निधि भट्ट के एकल कथक नृत्य के कार्यक्रम होंगे।

तीन दिवसीय गोपीजी भट्ट स्मृति समारोह शुरू