पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर ब्रह्मोसएयरोस्पेस के जनक पद्मभूषण से सम्मानित रक्षा वैज्ञानिक

सिटी रिपोर्टर ब्रह्मोसएयरोस्पेस के जनक पद्मभूषण से सम्मानित रक्षा वैज्ञानिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ब्रह्मोसएयरोस्पेस के जनक पद्मभूषण से सम्मानित रक्षा वैज्ञानिक डॉ. शिवथानू पिल्लई शनिवार को जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से रूबरू हुए। उन्होंने मिसाइल तकनीकी और अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित हर सवाल का जवाब देकर स्टूडेंट्स की जिज्ञासाओं को शांत किया। तीन घंटे चले व्याख्यान के दौरान उन्होंने देश में रक्षा विज्ञान के इतिहास, वैज्ञानिक उपलब्धियों के बारे में प्रेजेंटेशन से जानकारी देकर स्टूडेंट्स को टैलेंटेड से ग्रेट टैलेंटेड बनने की सीख दी। इस दौरान जेएनयू के सिलास ऑडिटोरियम में करीब तीन हजार स्टूडेंट्स मौजूद थे। इससे पहले चांसलर डॉ. संदीप बख्शी ने डॉ. पिल्लई का अभिनंदन किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। डॉ. पिल्लई ने बख्शी को स्वलिखित और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम द्वारा फॉरवर्ड पुस्तक ‘द पैथ- अनएक्सप्लोर-सक्सेस मंत्र ऑफ ब्रह्मोस’ की हस्ताक्षरयुक्त प्रति भेंट की।

डॉ. पिल्लई ने पढ़ाया मिसाइल तकनीक का पाठ