पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विटामिन डी की कमी से बढ़ रहा हार्टअटैक का खतरा

विटामिन डी की कमी से बढ़ रहा हार्टअटैक का खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| विटामिनडी की कमी के कारण हृदय रोगियों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। इंटरनेशनल जनरल ऑफ एपिडिमियोलॉजी में इसका खुलासा हुआ है। धूप से बचने की आदत की वजह से लोगों में विटामिन डी की कमी होती जा रही है और यह हृदय रोगों का कारण बनती जा रही है। जनरल ऑफ एसोसिएशन ऑफ फिजियन्स ऑफ इंडिया के अनुसार भारत में 80% लोगाें में विटामिन डी की कमी है। ब्रिटिश मेडिकल जनरल के अनुसार अमेरिका में 70% और यूरोप में 86% लोगों में विटामिन डी की कमी की पुष्टि हुई है। कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक गर्ग ने बताया कि विटामिन डी की कमी से हार्ट अटैक की संभावना दो गुना तक होती है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर जैसे रोग भी हो सकते हैं।