- Hindi News
- पुरस्कृत शिक्षक: मनचाहे स्थान पर िमले पोस्टिंग
पुरस्कृत शिक्षक: मनचाहे स्थान पर िमले पोस्टिंग
जयपुर| पुरस्कृतशिक्षकों ने मनचाहे स्थान पर पोस्टिंग की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा है। पिछले साल 29 अप्रैल को शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर पुरस्कृत शिक्षकों को तबादलों में छूट दी थी। फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि राज्य राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को प्रस्तावित तीन विकल्पों में से एक विकल्प पर पदस्थापित करने, पुरस्कृत शिक्षकों को हटाकर अन्य शिक्षकों को पदस्थापित नहीं करने का आदेश दिया था।
साथ ही आदेश में यह भी कहा गया था कि पुरस्कृत शिक्षक का तबादला करने के लिए किसी शिक्षकों का हटाया भी जा सकता है। अभी सरकार ने तबादलों पर से रोक हटाई है। वे मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री से मांग करते हैं कि इस आदेश के अनुसार इन तबादलों में पुरस्कृत शिक्षकों को राहत दी जाए।