पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रिमंडल को लेकर सियासत गरमाई

मंत्रिमंडल को लेकर सियासत गरमाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को दिल्ली में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ लंबी सियासी मंत्रणा की। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सकती है। इसे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व से अनुमति मिलने के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल का कभी भी विस्तार किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दिल्ली स्थित आवास पर तीनों नेताओं के बीच संभावित नामों को लेकर लंबा विचार- विमर्श हुआ। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले गुलाबचंद कटारिया को दिल्ली बुलाने और वहां मंत्रणा करने को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से आरएसएस को महत्व दिए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कुछ नामों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।
(मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फाइल फोटो)