- Hindi News
- योग के प्रसार की कार्य योजना बनाने की मांग
योग के प्रसार की कार्य योजना बनाने की मांग
जयपुर| राजस्थानस्वास्थ्य योग परिषद ने सरकार से योग के प्रसार के लिए कार्ययोजना बनाने की मांग की है। साथ ही इसे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा का आधार बनाने की मांग की है। परिषद की कार्यकारिणी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किए जाने का स्वागत किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि योग के प्रसार से सरकार का चिकित्सा व्यय भी घटेगा। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के मंडल प्रभारी अंशुल कुमार ने भी 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित कराने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया है।