आनंदकृष्ण बिहारी को पौषखीचड़े का भोग
जयपुर| चांदनीचौक के आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर में रविवार को ठाकुरजी को पौष खीचड़े का भोग लगा। इस मौके पर ठाकुरजी का विशेष शृंगार किया गया। पुजारी मातृ प्रसाद के सान्निध्य में पौष खीचड़े का भोग लगाकर भगवान की विशेष आरती की गई। इसके बाद भक्तों में प्रसादी वितरण हुआ।
हरिनामसंकीर्तन : ओकेप्लस समूह अक्षय पात्र फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को जवाहर नगर के सेक्टर 4-5 स्थित रामलीला मैदान के शिव मंदिर में हरिनाम संकीर्तन हुआ।