संजय गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि
जयपुर|कांग्रेस केपूर्व महासचिव संजय गांधी की जयंती पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने वालों में उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा, महासचिव मोहम्मद माहिर आजाद, गिरिराज गर्ग, महेश शर्मा, सचिव प्रशांत सहदेव शर्मा, अमीन कागजी आदि शामिल थे।