- Hindi News
- आज अजमेर में भामाशाह कार्ड लॉन्च करेंगी सीएम
आज अजमेर में भामाशाह कार्ड लॉन्च करेंगी सीएम
विसं. जयपुर| मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे सोमवार को उदयपुर एवं अजमेर जाएंगी। मुख्यमंत्री साेमवार सवेरे उदयपुर के लसाडिया पहुंचेगी। यहां पंचायत समिति भवन एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगी तहसील भवन की आधारशिला रखेंगी। लसाडिया से रवाना होकर दोपहर में वसुंधरा राजे अजमेर पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री अजमेर के पटेल मैदान में भामाशाह योजना के तहत भामाशाह कार्ड लाॅन्च कर लाभ स्थानांतरण की शुरुआत करेंगी। साथ ही वे राजकीय विधि महाविद्यालय, मूक बधिर एवं नेत्रहीन संभाग स्तरीय आवासीय विद्यालय तथा जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज में सीटीवी इकाई का उद्घाटन करेंगी। राजे का शाम को जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।