पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएफएस अफसरों के प्रमोशन की सूची तैयार

आईएफएस अफसरों के प्रमोशन की सूची तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विसं.जयपुर| भारतीयवन सेवा (आईएफएस) के तीन कैडर्स में प्रमोशन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें कार्मिक विभाग के सचिव आलोक गुप्ता, वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओपी मीणा तथा प्रमुख मुख्य वन्य जीव संरक्षक (होफ) मौजूद रहे। कमेटी में तीन बैच के आईएफएस अधिकारियों के प्रमोशन की सूची तैयार की गई। इसमें अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन्य जीव संरक्षक (एपीसीसीएफ) से प्रमुख मुख्य वन्यजीव संरक्षक (पीसीसीएफ), मुख्य वन्य जीव संरक्षक (सीसीएफ) से अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन्य जीव संरक्षक (एपीसीसीएफ) तथा जिला वन अधिकारी (डीएफओ) को वन्य जीव संरक्षक (सीएफ) पर पदोन्नत किया जाना है। प्रमोशन के साथ वन विभाग में जल्द तबादलों की नई सूची भी जारी होगी। इसमें 82 बैच के 4 आईएफएस को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन्य जीव संरक्षक से प्रमुख मुख्य वन्यजीव संरक्षक पर पदोन्नत किया जाना है। 82 बैच में एसएन सिंह, अश्विनि उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद शर्मा तथा प्रताप सिंह छोलक के नाम शामिल हैं। वहीं 87 बैच में श्रुति शर्मा, भरत तैमिनी मीणा तथा 97 बैच में आरके गुप्ता, एससी गुप्ता तथा अरुण प्रसाद के नाम शामिल हैं।