- Hindi News
- योजनाएं लागू करनेेे के लिए लगाए मंडल प्रभारी
योजनाएं लागू करनेेे के लिए लगाए मंडल प्रभारी
जयपुर| माध्यमिकशिक्षा विभाग ने सरकारी योजनाओं की क्रियान्वित करने के लिए पहल की है। 7 अधिकारियों को सभी 9 मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माध्यमिक शिक्षा सचिव नरेशपाल गंगवार ने आदेश जारी कर दिए हैं। मंडलों के प्रभारी अधिकारी माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में समन्वय स्थापित कर योजनाओं की क्रियान्विति करेंगे। साथ ही डीईओ और उपनिदेशकों से समन्वय कर स्कूलों की मॉनिटरिंग प्रभावी तरीके से लागू करेंगे ताकि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। क्रमोन्नत स्कूलों में पदस्थापन, विषय से संबंधित परेशानी को दूर करने, पंचायत मुख्यालयों पर आदर्श स्कूल की परेशानियों का निराकरण करना मंडल प्रभारियों की जिम्मेदारी रहेगी। विभाग को समय-समय पर जरूरत पड़ने पर मंडल के अधीन जिलों से सूचनाएं मंगवाने का काम भी इन प्रभारियों का रहेगा।
इनको सौंपी जिम्मेदारी : विभाग के अधिकारी अंतर सिंह नेहरा को अजमेर, श्यामलाल गुर्जर को जयपुर, दीप माथुर को कोटा, चित्रा गुप्ता को भरतपुर, पीसी मावर को बीकानेर चूरू, नसीरुद्दीन कुरैशी को उदयपुर और अशोक कुमार गुप्ता को जोधपुर पाली मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।