- Hindi News
- यूनीक आईडी नंबर नहीं लिया तो लाइसेंसशुदा हथियार भी अवैध
यूनीक आईडी नंबर नहीं लिया तो लाइसेंसशुदा हथियार भी अवैध
फेजफ़र्स्ट : व्यक्तिगतहथियार लाइसेंस होल्डर्स का डाटा बेस तैयार किया जाएगा। यह लाइसेंस व्यक्तिगत सुरक्षा कारणों शूटिंग में हिस्सा लेने वालों को जारी किए जाते हैं।
फेजसेकंड : हथियारलाइसेंस डीलर्स के हथियारों का डेटा बेस होगा। इससे नजर रहेगी कि किस डीलर के पास कौन-कौन से हथियार है यानी स्टॉक का पता रहेगा।
आखिरक्यों जरूरत पड़ी
तत्कालरिन्युअल की सुविधा : आपदेश में कहीं भी लाइसेंस का तत्काल रिन्युअल करा सकेंगे। ऑनलाइन डाटा बेस इसमें मदद करेगा। लाइसेंस रिन्युअल अभी भी देश में कहीं करा सकते है, लेकिन इसमें वक्त बहुत लगता है क्योंकि संबंधित जिले से हथियार का वेरिफिकेशन की रिपोर्ट आने में काफी वक्त लग जाता है।
हथियारकी मॉनिटरिंग : देशमें किस व्यक्ति के पास कौन सा हथियार है इसकी जानकारी ऑनलाइन रहेगी। जिलों के लाइसेंस ऑफिस पर विभाग की सीधी नजर रहेगी। लंबे समय से किसी का लाइसेंस रिन्युअल नहीं हो रहा है तो इसका भी विभाग को आसानी से पता लग जाएगा।
लाइसेंसकौन ले सकता है
21साल से अधिक उम्र के लोग इसके लिए पात्र है, लेकिन आत्म रक्षा की स्थिति में ही। शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों के लिए यह उम्र 14 साल तय है।