- Hindi News
- िजले में स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान 25 से
िजले में स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान 25 से
जिलेमें 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान में जन जागरण चलाने के लिए कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने सभी एसडीएम, बीडीओ, नगरपालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों निगम के जोन आयुक्तों को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है। कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में स्वच्छ भारत सप्ताह की तैयारियों को लेकर बैठक ली। बैठक में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमनदीप सिंह, जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र सोनी सहित सभी एसडीएम, बीडीओ, निगम के जोन आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विशेष सफाई अभियान 20 को :जिले में 20 सितंबर को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी सरकारी स्कूलों में सुबह 9 से 10 बजे तक श्रमदान सफाई कार्य करवाया जाएगा। कलेक्टर ने जिले के एसडीएम बीडीओ को उनके क्षेत्र के 3-3 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों का चिन्हीकरण कर उनमें श्रमदान सफाई कार्य करवाने के निर्देश दिए हैं।
> अभियान में आमजन को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में बोर्ड होर्डिग्स के जरिए स्वच्छता का संदेश दे।
> गली, मोहल्लों, सोसायटीज में प्रभात फेरी निकालकर आमजन को स्वच्छता के लिए जागरूक करे।
> सार्वजनिक मूत्रालयों सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत, रखरखाव साफ-सफाई करवाई जाए।
> बस स्टैंड, सड़क, गली, मोहल्लों, पार्क, बाजार, सार्वजनिक क्षेत्र तथा रेलवे स्टेशन के आसपास की सफाई करवाएं।
> एसडीएम बीडीओ क्षेत्र में नदी- तालाबों की सफाई करवाएं।
> निगम के जोन आयुक्त अभियान के 7 िदन की कार्य योजना कलेक्ट्रेट में भिजवाएं।
> सार्वजनिक सम्पत्ति विरूपण के 10-10 प्रकरणों का निस्तारण करे।
> निगम के आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, एसडीएम बीडीओ सहित अन्य अफसर कर्मचारी अभियान के दौरान मुख्यालय पर ही उपस्थित रहे।
^ सभी अफसर कंट्रोल रूम की स्थापना कर सूचित करे।
^ जिले में 20 सितम्बर को विशेष सफाई अभियान चलाए।