- Hindi News
- हजरत मौलाना जियाउद्दीन शाह साहब का उर्स आज से
हजरत मौलाना जियाउद्दीन शाह साहब का उर्स आज से
उर्स में पांच िदन तक होंगे कई कार्यक्रम
जयपुर| हजरतमौलाना जियाउद्दीन शाह साहब का सालाना पांच दिवसीय उर्स बुधवार को चार दरवाजा स्थित दरगाह परिसर में शुरू होगा। उर्स के पहले दिन रात को मिलाद शरीफ का आयोजन होगा। दूसरे दिन इशा की नमाज के बाद मुशायरा होगा, इसमें शायर नात मनकबत पेश करेंगे। उर्स के तीसरे दिन इशा की नमाज के बाद महफिल-ए-कव्वाली होगी, जिसमें शहर के कव्वाल कलाम पेश करेंगे। इसमें अजमेर शरीफ के खादिम और पंचायत मछली वालान, मोहल्ला काजी का नला, मौलाना जियाउद्दीन कॉलोनी मोहल्ला खंडारान, पंचायत पन्नीगरान, नीलगरान, शोरगरान, गलीचा वालान, मोहल्ला पहाडग़ंज, नालबंदान, शेखान और चांदपोल आदि जगहों से चादर पेश की जाएगी। रविवार को सुबह कुरानख्वानी होगी। असर की नमाज के बाद महफिल-ए-रंग फातिहा कुल शरीफ नजराना-ए-चादर पेश की जाएगी।
हजरत मौलाना जियाउद्दीन शाह साहब के उर्स की पूर्व संध्या पर दरगाह में की गई सजावट।