- Hindi News
- कॉमर्स कॉलेज के डवलपमेंट पर 30 शिक्षाविद्ों ने दिए कुलपति को सुझाव
कॉमर्स कॉलेज के डवलपमेंट पर 30 शिक्षाविद्ों ने दिए कुलपति को सुझाव
जयपुर| कॉमर्सकॉलेज के बेहतर संचालन के संबंध में मंगलवार को कॉलेज में ही बैठक हुई। इसमें 30 शिक्षाविद्ों ने कॉलेज के विकास के लिए अपने सुझाव दिए। राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅ. देव स्वरूप की मौजूदगी में इन पर चर्चा हुई। कॉलेज प्राचार्य प्रो. नवीन माथुर ने बताया कि कार्यक्रम में मोहन लाल सुखािड़या वििव, उदयपुर के पूर्व कुलपति प्रो. ए.के. सिंह, वाणिज्य संकाय के पूर्व अधिष्ठाता, प्रो. आर.के. चांडक एवं वर्तमान अधिष्ठाता, प्रो.पी.के. कोटिया, पूर्व प्राचार्य, प्रो. एस.एल. शर्मा एवं प्रो. डीआर. जाट समेत प्रो. हरीशचन्द्र भारतीय, प्रो. एच.सी. हाड़ा, प्रो. जी.डी. शर्मा, प्रो.एम.डी. अग्रवाल, प्रो. जे.के. टंडन, प्रो. सोमदेव सहित तीस सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल हुए।