शिक्षक कर्मचारी संघ का सम्मेलन 26 से
जयपुर|राजस्थान शिक्षकएवं कर्मचारी संघ का दो दिवसीय जिलास्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 26-27 सितंबर को राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बाबा हरिश्चंद्र मार्ग पर आयोजित होगा। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बिहारी लाल मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर शिक्षा की बेहतरी पर चर्चा होगी। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं पर भी विचार किया जाएगा। मौजूदा समय में शिक्षकों की कई समस्याएं हैं और वह बढ़ती ही जा रही हैं। इस मौके पर शिक्षाविदों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।