\"एक शाम श्याम प्रभु\' के नाम आज
जयपुर| मातासुंदर देवी चैरिटेबल ट्रस्ट बोरखंडी कला के तत्वावधान में बुधवार को महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान राम नगर विस्तार, सोडाला में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष सहायक निदेशक राजस्थान आवासन मण्डल रामफूल गुर्जर ने बताया कि भजन संध्या में बाबा श्याम का दरबार सजाया जाएगा। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी, जयपुर के पूर्व सांसद डॉ. महेश जोरी एवं संजय बाफना शिरकत करेंगे।