माता लीलावंती का वर्षी महोत्सव आज से
जयपुर| मातालीलावंती ट्रस्ट की ओर से खजाने वालों का रास्ता स्थित माता लीलावंती दरबार में बुधवार से 3 दिवसीय वर्षी महोत्सव होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद राजपाल ने बताया कि इस मौके पर प्रेमप्रकाश मंडलाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश महाराज प्रेम प्रकाश संत मंडली और संत महात्मा अपनी वाणी का अमृत बरसाएंगे।