गोनेर से विधाणी परिक्रमा महोत्सव 21 से
जयपुर|गोनेर केविधाणी आश्रम में 21 सितंबर से विधाणी परिक्रमा महोत्सव शुरू होगा। यह 26 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत मिथिला बिहारी के सान्निध्य में रोजाना शाम 4 से 7 बजे तक भजन-कीर्तन, साधु-संतों के प्रवचन और अखंड रामधुनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें 26 सितंबर को पूजा अर्चना के बाद शाम 5:30 बजे गोनेर के लक्ष्मी जगदीश मंदिर से गोपालनगर आश्रम, विधाणी धाम तक पैदल परिक्रमा निकाली जाएगी।