- Hindi News
- निगम की समस्याओं की पेंडेंसी पर सचिव ने जताई नाराजगी
निगम की समस्याओं की पेंडेंसी पर सचिव ने जताई नाराजगी
जयपुर|स्थानीय निकायविभाग के शासन सचिव सुधांशु पंत ने शहर में लंबे समय से खराब पड़ी रोड लाइटों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मंगलवार को नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने निगम में बकाया चल रहे करीब 427 करोड़ यूडी टैक्स वसूलने के लिए निर्देश दिए। सचिव ने ग्रीनवैली और शहर में चल रह विकास प्रोजेक्ट को सही तरीके से समय पर पूरा करने को कहा। साथ ही सतर्कता आयुक्त को शहर में अस्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश दिए।