- Hindi News
- कैलाश मानसरोवर गए 40 यात्रियों का सम्मान
कैलाश मानसरोवर गए 40 यात्रियों का सम्मान
जयपुर| कैलाशमानसरोवर यात्रा करके लौटे 40 लोगों का मंगलवार को पवित्र कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्री संस्था की ओर से शास्त्री नगर के सुभाषनगर सामुदायिक केंद्र में सम्मान समारोह रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आत्माराम गुप्ता और विशिष्ट अतिथि जस्टिस जेके रांका ने कैलाश मानसरोवर के दर्शन करके लौटे लोगों को रूद्राक्ष की माला शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व में यात्रा कर चुके डॉ. आरके जाजू कैलाश मानसरोवर के दृश्य पर एक रचना पेश की।