- Hindi News
- वाहनों की पार्किंग की समस्या के संबंध में विभाग समन्वय से बनाएं नीति:लोकायुक्त
वाहनों की पार्किंग की समस्या के संबंध में विभाग समन्वय से बनाएं नीति:लोकायुक्त
जयपुर|लोकायुक्त एस.एस.कोठारी ने वाहनों की पार्किंग की ज्वलंत समस्या के बारे में संबंधित विभिन्न विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में आपस में समन्वय स्थापित कर एक विधिपूर्ण एवं व्यावहारिक नीति बनाई जाए।
उन्होंने आयुक्त एवं प्रमुख शासन सचिव परिवहन, शासन सचिव गृह, जेडीए आयुक्त एवं सीईओ, नगर निगम जयपुर से कहा है कि इस समस्या का यथोचित समाधान इस प्रकार किया जाए कि जन साधारण को इसके फलस्वरूप कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। इस सम्बन्ध में रिपोर्ट दिनांक 31 अक्टूबर तक भिजवाने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने सड़क पर पार्क किए जाने वाले वाहनों की समस्या के समाधान के लिए सप्ताह भर का एक कार्यक्रम चलाने का सुझाव दिया था, कि एक सप्ताह के अंदर ऐसे वाहनों का पंजीकरण रद्द करने को कहा था।