- Hindi News
- हज हाउस जमीन आवंटन बहाल करने के लिए सीएम से मिलेंगे कमेटी सदस्य
हज हाउस जमीन आवंटन बहाल करने के लिए सीएम से मिलेंगे कमेटी सदस्य
जयपुर| सांगानेरमें हज हाउस की जमीन आवंटन रद्द के मामले में शहर के मुस्लिम समाज ने आक्रोश जताया है। जयपुर के पूर्व सांसद डॉ. महेश जोशी ने सांगानेर में हज हाउस को आवंटित भूखंड को निरस्त किए जाने की कार्रवाई को गलत बताया है। उधर स्टेट हज कमेटी के चेयरमैन सलीम कागजी और सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि जब कोर्ट में मामला चल रहा था, तो उसका निर्माण कैसे संभव था। इस मामले में पूरी चर्चा के बाद कमेटी ने बुधवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने का निर्णय लिया।