जयपुर| टोंकरोड कैलाशपुरी घर पर बिना बताएं निकले सुरेश चन्द शर्मा (70) का सात दिन बाद भी सुराग नहीं मिला। परिजनों ने उन्हें रिश्तेदारों सहित कई जगह तलाश किया। इसके बाद भी पता नहीं चलने पर उनकी गुमशुदगी बजाज नगर थाने में दर्ज कराई गई। उनका रंग सांवला है और सिर पर सफेद बाल हैं।