पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी धर्मों की प्रार्थनाएं एक जैसी : प्रो दयानंद भार्गव

सभी धर्मों की प्रार्थनाएं एक जैसी : प्रो दयानंद भार्गव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थानयूनिवर्सिटी के एकेडमिक स्टाफ कॉलेज में ‘तुलनात्मक धर्म: सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य’ पर 21 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेद विज्ञानी प्रो.दयानंद भार्गव ने कहा कि तमाम सुख-सुविधाओं के बावजूद मनुष्य को निरंतर अधूरापन महसूस होता है। पूर्णता की तलाश में वह धर्म की ओर प्रवृत्त होता है।’ उन्होंने कहा कि ‘आदिम मनुष्य प्रकृति से संवाद करता था, लेकिन वह शक्ति हमारे पास नहीं रही, इसलिए पर्यावरण की समस्या उत्पन्न हो गई। एक श्रेष्ठ धर्म में प्रकृति, व्यक्ति और समाज का सुंदर समन्वय होना चाहिए। ‘प्रो.दयानंद भार्गव ने कहा कि ‘यह बड़े दुख की बात है कि सभी धर्मों में एक-दूसरे की टांग खींचने का डिसिप्लिन स्थापित हो गया है।’