- Hindi News
- तेलंगाना के डिप्टी सीएम आए, जायरीनों के लिए मांगी दो एकड़ भूमि
तेलंगाना के डिप्टी सीएम आए, जायरीनों के लिए मांगी दो एकड़ भूमि
जयपुर। तेलंगानाके उपमुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने सोमवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने तेलंगाना से अजमेर आने वाले जायरीनों के लिए दो एकड़ भूमि की मांग रखी। मोहम्मद महमूद अली की मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात शिष्टाचार की भेंट थी। माहम्मद महमूद अली ने परिवहन मंत्री यूनुस खान से उनके राजकीय निवास पर मुलाकात की। अली ने खान को तेलंगाना के अल्पसंख्यक कल्याण एवं राजस्व मामलों की जानकारी दी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री को अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत के लिए तेलंगाना से आने वाले जायरीनों के ठहरने के लिए दरगाह के आस-पास एक विश्राम स्थली की जरूरत बताई। उन्होंने इसके लिए तेलंगाना सरकार द्वारा पांच करोड़ रुपए की सहायता की पेशकश करते हुए विश्राम स्थली के लिए एक-दो एकड़ भूमि की जरूरत बताई।