पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेशी महिला के फ्लैट बेचने की जांच पर्यटक थाने में जारी

विदेशी महिला के फ्लैट बेचने की जांच पर्यटक थाने में जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| न्यूजीलैंडनिवासी एक विदेशी महिला द्वारा 14 जनवरी को पर्यटक थाने में दर्ज करवाए ठगी के केस की जांच जारी है। इस मामले में मुकेश कुमार छीपा का कहना है कि थाने में दर्ज केस में नाम नहीं है। यह विवाद न्यूजीलैंड निवासी कार्लन मकैफी और अन्य लोगों के बीच फ्लैट बेचने के मामले में रुपए के लेन-देन को लेकर था। जानकारी के अनुसार कार्लन मैकेफी ने सैन्ट्रल स्पाइन स्थित एक अपार्टमेंट में एग्रीमेंट के जरिए दो फ्लैट खरीदे थे। रुपए की जरूरत पड़ने पर अबरार नाम के व्यक्ति ने आगरा निवासी रिश्तेदार से दोनों फ्लैटों का सौदा करवा दिया। एग्रीमेंट के तहत पेमेंट नहीं होने से रुपयों के लेन-देन में विवाद हो गया था।