पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयं सेविकाें की शारीरिक दक्षता परीक्षा 11 से

स्वयं सेविकाें की शारीरिक दक्षता परीक्षा 11 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| महिलागृहरक्षा स्वयं सेविकाओं और वाहन चालक स्वयंसेवक की शारीरिक दक्षता परीक्षा गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र जयपुर परिसर में दो दिन ली जाएगी। इसके लिए केंद्र में पूरी तैयारियां कर ली गई है। मामले में जानकारी देते हुए बिजेंद्र सिंह समादेष्टा गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र जयपुर ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा 11 फरवरी को प्रात: 8 बजे और पुरुष वाहन चालक स्वयं सेवक की परीक्षा 14 फरवरी को प्रात: 8 बजे होगी। अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा का प्रवेश पत्र, शैक्षणिक, जाति, मूल निवास और विशेष योग्यता प्रमाण पत्र लेकर आए।



विभाग ने मामले में जानकारी के लिए 0141 2377797 और 5124590 फोन नंबर जारी किए है।