- Hindi News
- छात्र के मल्टीपल पेल्विक गर्डल का रिकन्सट्रक्शन
छात्र के मल्टीपल पेल्विक गर्डल का रिकन्सट्रक्शन
9 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद छात्र स्वस्थ, अब किसी तरह की दिक्कत नहीं
हैल्थरिपोर्टर|जयपुर
जगतपुरास्थित एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जवाहर नगर निवासी 16 वर्षीय स्कूली छात्र मनोज (बदला हुआ नाम) का गिरने से मल्टीपल पेल्विक गर्डल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन किया है। नौ घंटे चले ऑपरेशन के बाद मरीज अब स्वस्थ है। डॉक्टरों के अनुसार फ्रैक्चर के कारण खून बहने से 9 यूनिट बल्ड चढाया गया। क्रिटिकल केयर एंड ट्रोमा हॉस्पिटल के हड्डी जोड़ रोग विभाग के डॉ.धीरज डॉ. अरुण जादौन ने पेल्विक गर्डल का रिकन्सट्रक्शन किया है।
ऐसाहुआ ऑपरेशन
अस्पतालके डॉ.नरेन्द्र रूंगटा के अनुसार परक्यूटेनियस तकनीक से पीछे के जोड़ (सेकरोईलायक जोइंट) में स्क्रू डाला गया। इसके बाद पेल्विक बोन आगे का जोड़ (प्यूबिक सिम्फाइसिस ) को फिक्स किया गया। उन्होंने बताया कि एक ही सीटिंग में पूरे पेल्विक गर्डल को फिक्स करने की इस तरह की सर्जरी बहुत कम होती है। टीम में डॉ.के.के.कासलीवाल, डॉ.सज्जन, डॉ.नीना रुंगटा, डॉ.मनीष मुंजाल का सहयोग रहा है।