पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘चलो वृषभान दुलारी खेलत फाग मुरारी’

‘चलो वृषभान दुलारी खेलत फाग मुरारी’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| श्रीप्रेमभाया मंडल समिति की ओर से चल रहे 75वें प्रेमभाया महोत्सव के तहत रविवार को बरकतनगर गली नंबर 10 के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में फागोत्सव में फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर भगवान लक्ष्मीनारायण, महादेवजी, हनुमानजी, राधाकृष्ण, सीताराम जी के विशेष फूलों का शृंगार कर गुलाल अर्पित की गई। इसके बाद मंडल समिति के कलाकारों ने फूलों की होली खेली। भजन गायक दीपक शर्मा ने चलो वृषभान दुलारी खेलत फाग मुरारी ..., सुरभि चतुर्वेदी ने सांवरिया आओ जी रसीली चितवन में, अब रंग बरसाओं जी रंगीली चितवन में..., लक्ष्मीनारायण रावत ने होरी खेल रहे नंदलाल होरी खेल रहे ब्रज बाल..., लोकेश सैनी ने नंद बाबा रा लाडला होली का रसिया सांवरा थारों गोपी रूप बणास्यां आवं रें..., ढूंढ़ाड़ी हिंदी भाषा के भक्त शिरोमणि युगल जी महाराज की भक्ति रचनाओं से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति के मंत्री योगेश भटनागर ने बताया कि महोत्सव की शृंंखला में फागोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शनिवार को चांदनी का चौक के आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर में सर्वेश्वर संसद द्वारा विशाल फागोत्सव मनाया जाएगा।