पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम ~200 करोड़ सड़क, नाली निर्माण पर खर्च करेगा

निगम ~200 करोड़ सड़क, नाली निर्माण पर खर्च करेगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरीसरकारका इस साल का बजट 1257 करोड़ रुपए का होगा। आगामी 13 फरवरी शुक्रवार को होने वाली साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2015-16 का बजट पेश किया जाएगा। पिछले साल 1128 करोड़ रुपए का बजट लाया गया था।

निगम ने इस बार के बजट में आय की बजाय सिर्फ व्यय पर ही ध्यान दिया है। वर्ष 2014-15 के बजट में जो वसूली प्रावधान रखे गए थे, उनमें बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल गृहकर वसूली के लिए 50 करोड़ रुपए और बकाया यूडी टैक्स के लिए 150 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित था। वह इस बार के बजट में भी इतना ही रखा गया है। कारण, इस वित्तीय वर्ष में यूडी टैक्स के पेटे 28 करोड़ और विज्ञापन से वसूली में 19 करोड़ रुपए की आय हुई है, जबकि गृहकर से सिर्फ 80 लाख रुपए ही निगम को मिल पाए। इसी तरह 8 करोड़ की लीज बकाया है, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपए की ही वसूली हुई।

कितनी वसूली के दावे थे, कितनी हुई

यूडीटैक्स : 150करोड़ वसूली लक्ष्य 25.34 करोड़ रुपए

गृहकर: 50करोड़ की आय का लक्ष्य 68.73 लाख रुपए

विज्ञापनबोर्ड : 35करोड़ का लक्ष्य 15.31 करोड़ रुपए

इमारतीकामों विकास तामीर से60 करोड़ 20.49 करोड़ रु.

रोडकटिंग :5 करोड़ का लक्ष्य 57.55 लाख रुपए

पार्किंगस्थल :2 करोड़ रुपए का दावा 1.20 करोड़ रुपए

सीवरकनेक्शन : 1.50करोड़ रु. का दावा 77 लाख रुपए

सीवररखरखाव : 3करोड़ आय का दावा कुछ नहीं

जनस्वास्थ्य (सफाई) 308 करोड़ रु.

(कचरा परिवहन संविदा पर 85 करोड़)

नई सड़कों का निर्माण 109 करोड़ रु.

सड़क नाली रखरखाव 100 करोड़ रु.

जीर्णोद्धार कार्य 100 करोड़ रु.

गैराज शाखा 47 करोड़ रु.

लाइट शाखा 33.72 करोड़ रु.

सीवर लाइन निर्माण 45 करोड़ रु.

फायर शाखा 11 करोड़ रु.

उद्यान शाखा 20.18 करोड़ रु.

उद्यान निर्माण 30 करोड़ रु.

सार्वजनिक मरम्मत 15.40 करोड़ रु.

वसूली शाखा 17.85 करोड़ रु.

हिंगोनिया गौशाला 20 करोड़ रु.

जनस्वास्थ्य (सफाई) 308 करोड़ रु.

(कचरा परिवहन संविदा पर 85 करोड़)

नई सड़कों का निर्माण 109 करोड़ रु.

सड़क नाली रखरखाव 100 करोड़ रु.

जीर्णोद्धार कार्य 100 करोड़ रु.

गैराज शाखा 47 करोड़ रु.

लाइट शाखा 33.72 करोड़ रु.

सीवर लाइन निर्माण 45 करोड़ रु.

फायर शाखा 11 करोड़ रु.

उद्यान शाखा 20.18 करोड़ रु.

उद्यान निर्माण 30 करोड़ रु.

सार्वजनिक मरम्मत 15.40 करोड़ रु.

वसूली शाखा 17.85 करोड़ रु.

हिंगोनिया गौशाला 20 करोड़ रु.