पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान शांतिनाथ का महामस्तकाभिषेक

भगवान शांतिनाथ का महामस्तकाभिषेक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| मालवीयनगर सेक्टर-3 के दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को भगवान शांतिनाथ का स्थापना दिवस महामस्तकाभिषेक समारोह मनाया गया। आचार्य शशांक सागर के सान्निध्य में सुबह जिनेंद्र अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम, पूजा-अर्चना हुई। साथ ही भगवान पद्मप्रभु के मोक्षकल्याणक दिवस के तहत निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। समारोह में आचार्यश्री ने कहा कि परिणामों की विशुद्धि और मन की निर्मलता के लिए अभिषेक किया जाता है। महोत्सव के तहत जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की लाल पाषाण से निर्मित सवा सात फीट ऊंची पद्मासन प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक किया गया। सामूहिक आरती की गई।

अष्टद्रव्यसे पद्मप्रभु की पूजा, निर्वाण लाडू

जैनधर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु का मोक्ष कल्याणक रविवार को मनाया गया। दिगंबर जैन मंदिरों में मंत्रोच्चार के साथ पद्मप्रभु की अष्टद्रव्य से पूजा की गई और निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। बाडा पदमपुरा के अतिशय क्षेत्र में सुबह निर्वाण पूजा हुई। मूलनायक प्रतिमा के अभिषेक के बाद खड्गासन प्रतिमा के पंचामृत महामस्तिकाभिषेक सहित कई विशेष आयोजन हुए। आमेर रोड दिगंबर जैन मंदिर बिजैलालजी पांड्या में पद्मप्रभु का अभिषेक, शांतिधारा और विघ्नहरण पद्मप्रभु विधान की पूजा की गई। आगरा रोड पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी में अभिषेक, शांतिधारा के आयोजन हुए।