सदस्यता अभियान में 500 सदस्य बने
जयपुर| भाजपाकी ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत स्वर्ण पथ, मानसरोवर के वार्ड 32 में हुए कार्यक्रम में 500 सदस्य बनाए गए। यहां पार्षद जया जैन, नवीन तिवाड़ी ने बताया कि अभियान सप्ताह भर चलेगा। कार्यक्रम में सुनील गर्ग, नारायण कृपाल, सोहनलाल खंडेलवाल, भगवानदास, राजेश सिंहल, मनीष जैन रिंकू अग्रवाल मौजूद रहे।