पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीए में 33 वीं अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता 13 से

आरपीए में 33 वीं अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता 13 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राजस्थानपुलिस अकादमी में 33 वीं अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 20 फरवरी तक होगा।

आठ दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और केंद्रीय संगठनों के करीब 400 से अधिक घोड़े एक हजार प्रतिभागियों और अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता के बारे में रामबाग पोलो ग्राउंड में डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। राजस्थान पुलिस को पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन करने का अवसर मिला है। इससे पहले माउंट आबू में 1967 में नेशनल पुलिस अकादमी में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज ने बताया कि 13 फरवरी की शाम राज्यपाल कल्याण सिंह प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। प्रतियोगिता में शो जंपिंग, क्वाड्राइल कॉम्पिटीशन, फैरियर, टेंट पैकिंग, क्रॉस कंट्री, ड्रेसेज का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताा का समापन 20 फरवरी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उपस्थिति में किया जाएगा। डीजीपी ने शहरवासियों को प्रतियोगित में होने वाली घुड़सवारों के हैरत अंगेज कारनामों को देखने के लिए आमंत्रित किया है। प्रतियोगिता देखने आने वालों के लिए पुलिस अकादमी में व्यवस्था की गई है।आरपीए निदेशक बीएल सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में असम राइफल्स, बीएसएफ राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद, गुजरात पुलिस, यूपी पुलिस, कर्नाटक पुलिस, बिहार पुलिस की टीमें प्रदर्शन करेगी। इनमें से 13 टीमें जयपुर पहुंच गई, चार टीमें को एक दाे दिन में पहुंच जाएगी। प्रतियोगिता में दो अतिरिक्त ट्राफियां भी देंगे

राजस्थान पुलिस के मुख्य खेल अधिकारी एडीजी राजीव दासोत ने बताया कि प्रतियोगिता में पहली बार दो अतिरिक्त ट्राफियां दी जाएगी। पहली डीजीपी राजस्थान ट्राफी और दूसरी जयपुर चैलेंज ट्राफी होगी।

राजस्थान में पहला आयोजन

राजस्थान पुलिस की ओर से 33 घुडसवार और 29 घोड़े इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। भाग लेने वाली टीम को पुलिस अकादमी में विश्वस्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैप्टन भागीरथ, प्रशिक्षक मोहम्मद अकबर और सेवानिवृत ब्रिगेडियर जी.ए. राठौड़ प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की की ओर से पोलो ग्राउंड में घुड़सवारों ने जंपिंग शो किया और हैरतअंगेज कारनामे दिखाए गए।

Sub heading :

देशभर की 17 टीमें लेगी भाग, प्रतियोगिता में 400 घोड़े और एक हजार प्रतिभागी लेंगे भाग