पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क दवा वितरण योजना में एक्सपायरी डेट दवा बांटी

निशुल्क दवा वितरण योजना में एक्सपायरी डेट दवा बांटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर/ मनोहरपुर | राजकीयसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनोहरपुर में एक मरीज को निशुल्क दवा वितरण योजना में उसे एक्सपायरी डेट दवा दे दी। मरीज के परिजनों ने इस मामले की शिकायत चिकित्सा प्रभारी एसएन धनकड़ ब्लाॅक सीएमएचओ हंसराज भदालिया से की। बिशनगढ़ निवासी छीतरमल के बुखार, जुकाम उल्टी की शिकायत होने पर परिजनों ने उसे 4 फरवरी को मनोहरपुर के राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सक एस.एन धनकड़ को दिखाया था। इस पर उन्होंने मरीज को देखकर पर्ची में एरिथोमाइसिन स्टीरेट की गोलियां लिखी थी। 6 जून, 2014 को ही अवधि खत्म हो गई दवा उसे दे दी गई। चिकित्सा प्रभारी एसएन धनकड़ का कहना है कि उस दवा का बैच नम्बर डीटी 2261 है। इसका स्टॉक निशुल्क काउंटर से 23 अगस्त, 2013 को ही खत्म हो गया था। उसके बाद तो चिकित्सालय में तीन बार दवा का स्टॉक चुका है। मरीज के परिजनों से शिकायत मिलते ही निशुल्क दवा स्टॉक की जांच करा ली गई थी। मरीज से और जानकारी लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

चिकित्सा प्रभारी ब्लाॅक सीएमएचओ से शिकायत