पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के बाद फिर बढ़ी सर्दी

बारिश के बाद फिर बढ़ी सर्दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर शहर में रविवार शाम अचानक हुई बारिश से एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। अगले चौबीस घंटे बाड़मेर और गुजरात से सटे दक्षिणी राजस्थान में बादल बने रहेंगे। साथ ही पूरे प्रदेश में उत्तरी उत्तरी-पूर्वी हवाओं का जोर रहेगा। न्यूनतम पारे में गिरावट आने से सर्दी बढ़ेगी और धूप खिलने के बाद भी सर्द हवाओं का जोर रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया, रविवार को हुई बारिश से सर्दी फिर बढ़ेगी, लेकिन धूप खिलने की पूरी संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा।