पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खर्राटों पर ध्यान नहीं दिया तो हार्ट को हो सकती है परेशानी

खर्राटों पर ध्यान नहीं दिया तो हार्ट को हो सकती है परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्लीपएप्निया,ऐसी बीमारी जिसमें व्यक्ति बिलकुल सही नजर आता है लेकिन वह रात को इतनी तेज खर्राटे लेता है कि स्वयं ही बार-बार उठता है। ऐसे में उसकी नींद पूरी नहीं होती जो काफी खतरनाक है। यह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। इसलिए इस बीमारी का तुंरत उपचार किया जाना चाहिए। ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. सतीश जैन ने रविवार को ईएनटी डॉक्टर्स के दो दिवसीय अधिवेशन में शोध पत्र में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्लीप एप्निया के मरीज पर्याप्त सांस नहीं ले पाते और इस कारण हार्ट की बीमारियां भी हो जाती हैं। इस बीमारी को छोटे से ऑपरेशन से दूर किया जा सकता है।

गुड़गांव से आए डॉ. केके हांडा ने बताया कि तेज बोलने पर भी आवाज दबी रह जाती है। ऐसे मरीजों को बोलने के लिए बहुत ताकत लगानी पड़ती है। उन्होंने ऐसे मरीजों को सही करने के बारे में बताया। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मानप्रकाश शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र काला, डॉ. डी.के. पिंगोलिया, डॉ. एएस बाफना, डॉ. डीएल छंगाणी सहित सैकड़ों डॉक्टर उपस्थित थे।

जयपुर में बेहतर डॉक्टर्स

चंडीगढ़की तुलना में जयपुर में ईएनटी के अच्छे डॉक्टर्स हैं। यहां लेजर और कोबलेटर तकनीक से किए जाने वाले ऑपरेशन काफी सफल रहे हैं और अब इन तकनीक से काफी ऑपरेशन किए जा रहे हैं। यह कहना है पीजीआई के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. रमनदीप विर्क का। उन्होंने बताया कि गले के कैंसर के रोगी काफी तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में ईएनटी के डॉक्टर्स को नई तकनीक और बेहतर उपकरणों के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

अधिवेशन में आए विदेशी डॉक्टर्स को प्रमाण-पत्र देते अतििथ।