हाईकोर्ट परिसर में आज चिकित्सा शिविर
जयपुर| एक्युप्रेशरसेवा समिति और दी बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर सोमवार से शुरू होगा। शिविर प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक हाईकोर्ट परिसर स्थित सतीशचंद्र सभागार में लगाया जाएगा। इसमें डॉ. पीयूष त्रिवेदी और उनकी टीम सेवाएं देंगी। शिविर में जोड़ों के दर्द, स्पोंडलाइटिस, स्लिप डिस्क, मानसिक तनाव और नए-पुराने दर्द का इलाज किया जाएगा।