माली समाज का परिचय सम्मेलन
जयपुर| जयपुरमाली (सैनी) समाज विकास आदर्श संस्था की अोर से रविवार को स्वेजफार्म के महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय संस्थान में परिचय सम्मेलन सम्मान समारोह हुआ। इसमें समाज के 7 पार्षदों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान परिचय सम्मेलन में 150 लड़के और 40 लड़कियों ने परिचय दिय और 2 जोड़े तय हुए। सम्मेलन में प्रदेशभर के युवक-युवतियों ने भाग लिया।