- Hindi News
- गंदे नाले की सब्जियों की सप्लाई का किया विरोध
गंदे नाले की सब्जियों की सप्लाई का किया विरोध
जयपुर| दिल्लीरोड स्थित जयसिंहपुरा खोर में गंदे नाले के पानी से उग रही जहरीली सब्जी का लोगों ने विरोध किया है। लोगों ने गंदे पानी से उग रही सब्जी पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि गंदे नाले के पानी की सब्जियों में हानिकारक पदार्थों की पुष्टि हो गई है। इसके बाद भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस संबंध में शारदा विकास समिति ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है। समिति के सचिव एवं समाजसेवी प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि गंदा नाले में जलमहल का गंदा पानी और सीवर का पानी रहा है। नाले में कई जगह मृत पशु पड़े हुए है, यह पानी सब्जियां उगाने के काम में रहा है। यह सब्जी आसपास शहर में सप्लाई हो रही है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। शर्मा ने बताया कि इस संबंध में विधायक सुरेंद्र पारीक को लोग अवगत करा चुके हैं। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।