- Hindi News
- निष्काम भाव से की भक्ति ही सार्थक : आचार्य विष्णु
निष्काम भाव से की भक्ति ही सार्थक : आचार्य विष्णु
जयपुर| झोटवाड़ानिवारू रोड पर शक्तिनगर के शक्तेश्वर महादेव मंदिर में चल रही भागवत कथा रविवार को संपन्न हुई। कथा में आचार्य विष्णु ने शुकदेव की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मनुष्य को निष्काम भाव से भगवान की भक्ति करनी चाहिए। निष्काम भाव से की गई भक्ति ही सार्थक होती है। आयोजक अनिल अग्रवाल ने भागवत की आरती उतारी। उधर मानसरोवर के मांग्यावास स्थित भास्कर पैराडाइज में चल रही भागवत कथा सोमवार को संपन्न हो जाएगी। कथा में रविवार को डॉ. आचार्य महेंद्र मिश्रा ने कहा कि कृष्ण और सुदामा ने मित्रता का आदर्श प्रस्तुत किया। सोमवार को हवन के साथ भागवत कथा की पूर्णाहुति होगी।