आचार्य विमद सागर का दीक्षा दिवस मनाया
जयपुर| आचार्यविमद सागर का रविवार को संसार चंद्र रोड पर खजांची की नसिया में दीक्षा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समारोह में आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन हुआ और आरती उतारी। इस मौके पर उन्हें शास्त्र भेंट किया गया कार्यक्रम में जयपुर के सभी मंदिरों के अध्यक्ष, मंत्री और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया।
दुर्गापुरामें दो संघों का मिलन
आर्यिकागौरवमती का रविवार को दुर्गापुरा के दिगंबर जैन मंदिर में ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। वे मानसरोवर के वरुणपथ दिगंबर जैन मंदिर से मंगल विहार करते हुए जैन मंदिर, दुर्गापुरा पहुंची। यहां मुनि अमित सागर से उनका ससंघ मिलन हुआ।