- Hindi News
- कालवाड़ रोड की कॉलोनियों में पेयजल मूलभूत सुविधाएं नहीं
कालवाड़ रोड की कॉलोनियों में पेयजल मूलभूत सुविधाएं नहीं
जयपुर| कालवाड़रोड पर करीब 275 कॉलोनियों में अभी तक मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पाई हैं। मुख्य समस्या पेयजल की है। यहां कई कॉलोनियों का तो नियमन अटका पड़ा है और जिनका नियमन हो चुका है उनमें सड़क, रोड लाइटें, गंदे पानी के निकास के लिए नालियां और सीवर लाइनें अभी तक नहीं बन पाई हैं। क्षेत्र की कॉलोनियों में बड़ी संख्या में बसावट है। वार्ड 15 के पार्षद महादेव प्रसाद शर्मा के चुनाव के बाद क्षेत्र में किए गए दौरे में यह सचाई सामने आई। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। सड़कें नालियां नहीं हैं। रोड लाइटें नहीं होने से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है। नवनिर्वाचित पार्षद ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं के जल्द-से जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
सम्मानसमारोह में पार्षदों ने रखी मांगें
सीकररोड स्थित एक रिसोर्ट में रविवार को पार्षदों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, सिविल लाइन और किशनपोल विधानसभा के 30 पार्षदों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सांसद रामचरण बोहरा, विधायक नरपत सिंह राजवी और मेयर निर्मल नाहटा थे। समारोह में पार्षदों को स्मृति िचह्न, शॉल और माला पहना कर सम्मान किया गया। स्थानीय पार्षदों ने क्षेत्र में बीसलपुर के पानी, सेटेलाइट अस्पताल, सीवर लाइन और सभी कॉलोनियों में सड़क बनाने की मांग की। इस पर सांसद और विधायक ने आश्वासन दिया। उधर, तालकटोरा कॉलोनी विकास समिति की ओर से क्षेत्र के नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया गया। समिति अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्ष पूर्व उपमहापौर मनीष पारीक ने की।