भक्ति वेदांत भवन का लोकार्पण
जयपुर| मानसरोवरके ग्राम धौलाई स्थित गिरिधारी दाऊजी मंदिर, इस्कॉन में नवनिर्मित भक्ति वेदांत भवन का लोकापर्ण समारोह आयोजित किया गया। लोकार्पण इस्कॉन गवर्निंग बॉडी कमिश्नर संन्यासी गोपालकृष्ण गोस्वामी के सान्निध्य में नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और सांसद रामचरण बोहरा ने किया। इस अवसर पर राजपाल सिंह शेखावत ने इस्कॉन द्वारा समाज के आध्यात्मिक एवं सामाजिक विकास कार्यों की सराहना की। संन्यासी गोपाल कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि युवा वर्ग के उत्थान के लिए वैदिक अध्ययन के पाठ्यक्रम जैसे भक्ति शास्त्री, भक्ति वैभव, गीता कोर्स इत्यादि के लिए इस भवन में वैदिक पाठशाला की स्थापना की गई है।