5 दिवसीय वेद समागम का आगाज आज
जयपुर| राजस्थानसंस्कृत अकादमी के तत्वावधान में 15 से 19 दिसंबर तक अकादमी संकुल में वेद समागम का आयोजन किया जाएगा। अकादमी की निदेशक डॉ. रेणुका राठौड़ ने बताया कि समागम का उद्घाटन सत्र सोमवार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि कला एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एस.के.अग्रवाल होंगे और अध्यक्ष डॉ. दयानंद भार्गव होंगे।
समागम में प्रतिदिन सुबह से शाम तक वेद विज्ञान के विविध पहलुओं पर गहन विमर्श होगा। इसमें लखनऊ के प्रो. ओमप्रकाश पांडेय, नई दिल्ली के डॉ. विजय शंकर शुक्ल, जयपुर से पं. अनंत शर्मा, प्रो. श्रीकृष्ण शर्मा, डॉ. श्रद्धा चौहान, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, जोधपुर से प्रो. सत्यप्रकाश दुबे, प्रो. नरेंद्र अवस्थी, प्रो. प्रभावती चौधरी, प्रो. सरोज कौशल प्रमुख वैदिक विद्वान पत्रवाचन करेंगे।